• Fri. Jul 10th, 2026

Adityapur : एमआईजी टावर मैदान में हुआ पौधारोपण,वृक्षों का संरक्षण करना हम सबों का नैतिक दायित्व,अर्जुन मुंडा

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 10, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। प्रदेश भाजपा के मंत्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को एमआईजी टावर मैदान, आदित्यपुर-02 में पौधारोपण किया गया.
मौके पर प्रमुख रुप से उपस्थित राज्य के पूर्व मुख्य मंत्री सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने वहाँ स्वयं पौधा लगाया तथा स्थानीय लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक होने का संदेश दिया.
उन्होंने कहा कि वृक्ष धरा के आभूषण हैं तथा इनका संरक्षण करना हम सभी लोगों का नैतिक दायित्व है. वहीं, नगर निगम के महापौर संजय सरदार तथा उप महापौर अंकुर सिंह ने भी वहाँ पौधे लगाए. उपस्थित लोगों ने मिलकर क्षेत्र को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संकल्प लिया.
इस अवसर पर आरआईटी मंडल भाजपा अध्यक्ष अभिषेक विशाल, जिला भाजपा के महामंत्री राकेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अमितेश अमर, जिला मंत्री ललन शुक्ला, सुनील तिवारी, आलोक श्रीवास्तव, रवि कुमार, अशोक सिंह, बीरेंद्र, प्रभात कुमार सिंह रिंकू, नरेन्द्र चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *