
सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत कपाली थाना क्षेत्र के गोपालपुर तमोलिया में गुरुवार को गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई। हिस्ट्रीशीटर अपराधी जाहिद अंसारी उर्फ गोल्डन ने केला गोदाम के स्वामी कान्हा बाबू पर गोली चला दी। गोली पैर को छूते हुए निकल गई, जिससे युवक की जान बच गई। घटना के बाद आरोपी फरार है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को कपाली के गोपालपुर तमोलिया स्थित केला गोदाम में हिस्ट्रीशीटर जाहिद अंसारी उर्फ गोल्डन पहुंचा और कान्हा बाबू पर फायरिंग कर दी। गोली कान्हा बाबू के पैर में लगी और छूते हुए निकल गई। गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही कपाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल कान्हा बाबू को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। इधर घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जाहिद अंसारी मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में घटना के पीछे आपसी रंजिश का मामला सामने आ रहा है। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारी
आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। हमने छापेमारी शुरू कर दी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
