• Thu. Jul 9th, 2026

पुलिस की छापेमारी, देशी विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

admin's avatar

Byadmin

Jul 9, 2026
crescent ad

 

 

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

 

 

औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अन्कोरहा गांव में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 60 लीटर देशी महुआ चुलाई शराब एवं 12 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। साथ ही एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका एक सहयोगी मौके से फरार होने में सफल रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि अन्कोरहा गांव में अवैध रूप से शराब का भंडारण एवं बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 72 लीटर शराब बरामद की, जिसमें 60 लीटर देशी महुआ चुलाई शराब और 12 लीटर अंग्रेजी शराब शामिल है।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अन्कोरहा गांव निवासी राम पुकार सिंह के पुत्र सचिन कुमार को उसके घर के दरवाजे से गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका सहयोगी अभियुक्त कुंदन कुमार उर्फ टीमल, पिता हजारी चन्द्रवंशी, निवासी अन्कोरहा, पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।

गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाना लाया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। एनटीपीसी खैरा थाना अध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *