
बेरमो/बोकारो थर्मल-
दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) बोकारो थर्मल परियोजना के मुख्य द्वार परिसर में मंगलवार को तेजस कार्गो इंडिया लिमिटेड के अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक हेवी-ड्यूटी ई-ट्रक का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर डीवीसी के परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया, महाप्रबंधक (ओ एंड एम) मधुकर श्रीवास्तव तथा महाप्रबंधक (एचआर) ए. ए. कुजूर ने संयुक्त रूप से ई-ट्रक का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में तेजस कार्गो इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (MD) चंद्रा विंडल एवं मनीष विंडल, राजेंद्र सिंह गिल तथा योगेश जैन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
फरीदाबाद (दिल्ली-एनसीआर) की इस कंपनी द्वारा विकसित यह अत्याधुनिक ई-ट्रक बैटरी स्वैप तकनीक पर आधारित है। इससे किसी प्रकार का धुआं या प्रदूषण नहीं होता, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह ट्रक पारंपरिक डीजल एवं पेट्रोल वाहनों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेगा, जिससे मौजूदा परिवहन व्यवस्था पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा ।
डीवीसी में इस ई-ट्रक का उपयोग मुख्य रूप से ऐश (राख) परिवहन एवं उससे संबंधित सभी कार्यों के लिए किया जाएगा। अधिकारियों ने इसे स्वच्छ ऊर्जा और हरित परिवहन की दिशा में डीवीसी का महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम में डीवीसी के अधिकारी, कर्मचारी तथा तेजस कार्गो इंडिया लिमिटेड के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
