• Tue. Jul 7th, 2026

दशकों से प्यासा है निश्चिंतपुर, खाली बर्तन चमकाकर ग्रामीणों ने जताया विरोध

admin's avatar

Byadmin

Jul 7, 2026
crescent ad

 

*चक्रधरपुर/सोनुवा :* चक्रधरपुर अनुमंडल के सोनुवा प्रखंड अंतर्गत गोलमुंडा पंचायत स्थित निश्चिंतपुर गांव में बुनियादी सुविधाओं का अभाव अब ग्रामीणों के सब्र का बांध तोड़ चुका है। पेयजल संकट और जर्जर सड़क की समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। गांव में महिला समिति और बुजुर्गों की एक अहम ग्राम सभा हुई, जिसमें महिलाओं का दर्द और जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश साफ नजर आया। विरोध स्वरूप ग्रामीण महिलाओं ने खाली बर्तन चमकाकर और उन्हें ढोकर प्रशासन व स्थानीय सांसद-विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 

नलकूप उगल रहे ‘तेल जैसा’ लाल पानी, सेहत पर खतरा

ग्राम सभा में मुख्य रुप से आमंत्रित युवा आंदोलनकारी अमित महतो के समक्ष वार्ड सदस्य द्रौपदी महतो और दर्जनों महिलाओं ने दशकों पुरानी इस समस्या को रखा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लंबे समय से पीने के पानी की घोर किल्लत है।

 

निजी प्रयास भी फेल: कुछ ग्रामीणों ने अपने स्तर पर चापाकल भी लगवाए, लेकिन वे भी असफल रहे।

 

जहरीला पानी: वर्तमान में जो इक्का-दुक्का नलकूप चालू हैं, उनसे पीने योग्य पानी नहीं बल्कि लाल या तो बहुत नलकूपों में पानी ही नहीं निकलता है l

 

“झारखंड राज्य अलग हुए 26 साल बीत गए, लेकिन हमारे निश्चिंतपुर गांव में आज तक पीने का साफ पानी नसीब नहीं हुआ। कोई भी प्रशासनिक अधिकारी या सांसद-विधायक हमारी सुध लेने नहीं आया। यह बेहद शर्मनाक है।”

 

*बदहाल सड़क ने बढ़ाई मुसीबत, शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान*

 

पेयजल के अलावा निश्चिंतपुर की मुख्य ग्रामीण सड़क की बदहाली भी लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई है। सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे आए दिन लोग दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। इन दोनों समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ग्रामीणों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। इसके तहत गांव में एक व्यापक हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई है।

 

वार्ड सदस्य द्रौपदी महतो ने कहा कि पूरे गांव से हस्ताक्षर कराकर एक मांग पत्र तैयार किया जा रहा है, जिसे पेयजल और सड़क निर्माण विभाग के आला अधिकारियों को सौंपकर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की जाएगी।

 

*मांग पूरी न होने पर सोनवा ब्लॉक का करेंगे अनिश्चितकालीन घेराव :*

 

ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि जल्द ही स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था और जर्जर सड़क की मरम्मत नहीं की गई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीण आने वाले दिनों में सोनवा ब्लॉक कार्यालय का अनिश्चितकालीन घेराव करेंगे, जिससे उत्पन्न होने वाली किसी भी कानून-व्यवस्था की स्थिति की जिम्मेदारी सीधे तौर पर प्रशासन की होगी।

 

*बैठक में ये रहे मौजूद:*

 

इस रणनीतिक ग्राम सभा में मुख्य रूप से वार्ड सदस्य द्रौपदी महतो, युवा आंदोलनकारी व समाजसेवी अमित महतो, मनोज महतो, बंधन महतो सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और महिला समिति की दीदियां उपस्थित थीं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *