• Mon. Jul 6th, 2026

सरायकेला के चार गांवों में मलेरिया के चार मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट.

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 6, 2026
crescent ad
सरायकेला – सोमवार को सरायकेला जिले के हुदु पंचायत के सारडाबेड़ा, कालाझोर तथा तुमसा सहित चार गांवों में मलेरिया के चार मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की छह सदस्यीय टीम ने प्रभावित क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया।
अभियान के दौरान लगभग 60 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें चार लोगों की रिपोर्ट मलेरिया पॉजिटिव पाई गई।
रिपोर्ट मिलते ही जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित गांवों में विशेष सर्वे और उपचार अभियान शुरू कर दिया। सभी संक्रमित मरीजों का तत्काल इलाज किया जा रहा है तथा उनके परिवार के सदस्यों की भी निगरानी की जा रही है। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयों और जांच किटों की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।
उपायुक्त ने जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि बुखार से पीड़ित प्रत्येक मरीज की अनिवार्य रूप से मलेरिया जांच की जाए, ताकि संक्रमण की समय पर पहचान कर उचित उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि बुखार होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। साथ ही घरों के आसपास पानी जमा न होने दें, मच्छरदानी का उपयोग करें तथा मच्छरों से बचाव के सभी उपाय अपनाएं।
मानसून के दौरान मलेरिया के मामलों में वृद्धि की संभावना को देखते हुए जिला स्तरीय निगरानी टीम प्रभावित गांवों में नियमित स्क्रीनिंग करेगी और नए मामलों की शीघ्र पहचान कर उपचार सुनिश्चित करेगी।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *