• Mon. Jul 6th, 2026

सरायकेला :  उपायुक्त ने PVTG बहुल गांवों में किया SIR-2026 का निरीक्षण, घर-घर मतदाता सत्यापन कार्य का लिया जायजा ।

admin's avatar

Byadmin

Jul 6, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह ने सोमवार को चांडिल प्रखंड के सुदूरवर्ती PVTG बहुल गांवों में पहुंचकर विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के तहत चल रहे घर-घर एन्यूमरेशन और मतदाता सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया।

 

उपायुक्त ने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धुनाबुरु के टोला कोड़ाबुरु, तुलग्राम और पालगाम का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं और ग्रामीणों से संवाद किया। एन्यूमरेशन प्रपत्रों के वितरण, प्रपत्र भरने की प्रक्रिया और मतदाता सत्यापन की प्रगति की जानकारी ली।

 

उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों का भी जायजा लिया और मतदाताओं से अपने विवरण का सत्यापन कराने तथा अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।

नीतिश कुमार सिंह, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी बीएलओ यह सुनिश्चित करें कि दिव्यांग, वृद्ध और विशेष श्रेणी के पात्र मतदाताओं तक प्राथमिकता से पहुंचा जाए। कोई भी पात्र मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया से वंचित न रहे।

 

इस दौरान उपायुक्त ने क्षेत्र के दिव्यांग मतदाताओं के घर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना और एन्यूमरेशन कार्य की स्थिति देखी। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिया कि सभी पात्रों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए।

 

जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह, ईआरओ सह अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल नितिन कुमार, एईआरओ सह प्रखंड विकास पदाधिकारी चांडिल तलेस्वर रविदास, बीएलओ सुपरवाइजर और बीएलओ भी मौजूद थे।

उपायुक्त ने अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं तक पहुंच बनाकर कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

 

क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने मोबाइल नेटवर्क सहित अन्य स्थानीय समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को इन समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए और ग्रामीणों को समाधान का आश्वासन दिया।

प्रशासन ने कहा कि SIR-2026 अभियान के तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि एक भी पात्र मतदाता सूची से छूटे नहीं और सभी आवेदन का नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण निष्पादन किया जाए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *