
Adtyapur : । आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्पनापुरी स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया। मंदिर प्रबंधन की ओर से 4 जुलाई को मंदिर परिसर में रखे विभिन्न सामानों की चोरी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और मात्र चार घंटे के अंदर चोरी गए सभी सामानों को बरामद कर लिया। साथ ही मामले में संलिप्त आरोपी मोहम्मद कलीम (20 वर्ष), पिता स्वर्गीय मोहम्मद शमसुद्दीन, निवासी ईदगाह मैदान, गरीब नवाज कॉलोनी, जुगसलाई, थाना जुगसलाई को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने आदित्यपुर एवं जुगसलाई क्षेत्र के कई मंदिरों से सामान चोरी करने की बात स्वीकार की है।
पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास तथा अन्य चोरी की घटनाओं में उसकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है। वहीं गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
