• Fri. Jul 3rd, 2026

मलेरिया एवं डायरिया से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान शुरू, उपायुक्त ने प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी

admin's avatar

Byadmin

Jul 3, 2026
crescent ad

*चाईबासा* : जिले में मलेरिया एवं डायरिया जैसी मौसमी बीमारियों की रोकथाम तथा आमजनों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला समाहरणालय परिसर से जनजागरूकता प्रचार रथ को रवाना किया गया। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार तथा सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर प्रचार रथ को रवाना किया।

प्रचार रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को मलेरिया एवं डायरिया से बचाव, स्वच्छता बनाए रखने, सुरक्षित पेयजल के उपयोग, समय पर स्वास्थ्य जांच एवं उपचार सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी उपायों के प्रति जागरूक करेगा। अभियान के माध्यम से लोगों को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी जाएगी।

इस दौरान जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने मलेरिया एवं डायरिया नियंत्रण को लेकर जनजागरूकता फैलाने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे स्वच्छता को अपनाएं, सुरक्षित पेयजल का उपयोग करें तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें, ताकि समय रहते उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

उपायुक्त ने प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी*

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *