• Tue. Jun 30th, 2026

कांग्रेस में वापसी के बाद एक्शन मोड में योगेंद्र साव, 6 जुलाई से कंपनियों के खिलाफ जनसंघर्ष अभियान।

admin's avatar

Byadmin

Jun 30, 2026
crescent ad

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव कांग्रेस में वापसी के बाद एक बार फिर पुराने तेवर में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 6 जुलाई से बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पतरातू, बड़कागांव और केरेडारी प्रखंड में ग्रामीणों, विस्थापितों और रैयतों के समर्थन में विभिन्न कंपनियों के खिलाफ जनसंघर्ष अभियान चलाने की घोषणा की है।

इसकी रूपरेखा बड़कागांव स्थित समाधान भवन में समर्थकों के साथ बैठक कर तैयार की गई।पत्रकारों से बातचीत में योगेंद्र साव ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के निर्देश पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू, राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, कांग्रेस की केंद्रीय सचिव सह पूर्व विधायक अंबा प्रसाद समेत कई मंत्री और विधायक क्षेत्र का दौरा करेंगे।

टीम पतरातू के छाए डैम, गोंदलपुरा, पकरी बरवाडीह, कांडाबेर बाजार, पांडू, चट्टी बरियातू और चंद्रगुप्त कोल माइंस क्षेत्र का निरीक्षण कर विस्थापितों की समस्याओं का जायजा लेगी।योगेंद्र साव ने कहा कि कंपनियों पर विस्थापितों के साथ अन्याय, पुलिसिया दमन, भूमि अधिग्रहण कानून-2013 का पालन नहीं करने, गैरमजरूआ भूमि का मुआवजा लंबित रखने, वन पट्टा संबंधी समस्याओं तथा पोषक क्षेत्र के 10 किलोमीटर दायरे में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराने जैसे गंभीर आरोप हैं। इन सभी मुद्दों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर राहुल गांधी को सौंपी जाएगी।

उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र में विस्थापितों और रैयतों के अधिकारों की लड़ाई निर्णायक चरण में पहुंचेगी और कांग्रेस पूरी ताकत के साथ उनके हक की लड़ाई लड़ेगी।बैठक में विशेश्वर नाथ चौबे, फ्यूम अंसारी, धनु प्रसाद निराला, पदुम साव, शमीम अंसारी, बबलू कुमार, राजेश रजक, अनवर अंसारी, डुभन साव, रामदुलार साहू, रामविलास साहू, रियासत हसन, जमाल सागिर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed