• Mon. Jun 29th, 2026

Saraikela : मनोज चौधरी लगातार 19वीं बार बने श्री जगन्नाथ रथ मेला समिति के अध्यक्ष* *17 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ऐतिहासिक रथ मेला, तैयारी को लेकर हुई बैठक* *मुख्य मार्ग पर मांस-अंडे की बिक्री रहेगी प्रतिबंधित, विशेष झांकियां होंगी आकर्षण

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 29, 2026
crescent ad
सरायकेला:* श्री जगन्नाथ रथ मेला समिति की बैठक रविवार को को संपन्न हुई। बैठक में मेले के सफल आयोजन को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।
समिति ने सर्वसम्मति से *श्री मनोज कुमार चौधरी* को लगातार 19वीं बार अध्यक्ष चुना। साथ ही समिति का पुनर्गठन करते हुए *श्री गोविंद साहू* एवं *श्री भोला महंती* को उपाध्यक्ष, *श्री छोटेलाल साहू* को सचिव, *श्री रूपेश साहू* को संस्कृति सचिव तथा *श्री सुशांत महापात्र* को वेश सज्जाकार का दायित्व सौंपा गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि *17 जुलाई 2026* को प्रातः 11 बजे गुंडिचा मंदिर में 15 दिवसीय श्री जगन्नाथ रथ मेला का शुभारंभ होगा। *21 जुलाई 2026* को आयोजित होने वाले तारणी व्रत के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विशेष व्यवस्था की जाएगी।

*ये रहेंगे प्रमुख आकर्षण*
1. मेले के मुख्य मार्ग एवं धार्मिक परिसर में मांस एवं अंडे की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।
2. मेला परिसर में सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, यातायात, पार्किंग एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु जिला प्रशासन एवं नगर पंचायत के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्था की जाएगी।
3. मेले में बिजली झूला, नौका झूला, ब्रेक डांस, मिक्की माउस, विशेष जलपरी शो, मीना बाजार, बच्चों के आकर्षक झूले, प्रसाद एवं विभिन्न व्यंजनों तथा घरेलू उपयोग की दुकानें लगेंगी।
4. इस वर्ष देव सभा में भगवान श्रीकृष्ण का *विश्वरूप, अनंत शैया एवं समुद्र मंथन* की भव्य झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी।
श्रद्धालुओं की सुविधा एवं मेले की गरिमा बनाए रखने के लिए समिति के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों को अलग अलग दायित्व सौंपे गए हैं। समिति ने सरायकेला एवं आसपास के सभी श्रद्धालुओं, व्यापारियों, स्वयंसेवकों, समाजसेवियों तथा जिला प्रशासन से पूर्व की भांति सहयोग की अपील की है, ताकि सदियों पुरानी इस ऐतिहासिक धार्मिक परंपरा का सफल एवं भव्य आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *