• Mon. Jun 29th, 2026

कुल्टी – बराकर स्टेशन के समीप मोहल्लों में जागरूकता अभियान चलाया ।

admin's avatar

Byadmin

Jun 28, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

 

कुल्टी आसनसोल रेल मंडल के बराकर आरपीएफ ने बराकर स्टेशन के समीप मोहल्लों में जागरूकता अभियान चलाया । इस दौरान बराकर आरपीएफ थाना के कर्मी एस के तिवारी के साथ अन्य कर्मी मौजूद थे ।

उन्होंने बराकर रेलवे स्टेशन के समीप गायत्री नगर तथा करीम डंगाल के लोगो के बीच जागरूकता अभियान चलाया । इस दौरान आरपीएफ के जवानों ने लोगो के बीच जाकर लोगो को जागरूक करते हुए चलती ट्रेन पर पत्थर बाजी नहीं करने की सलाह दी और बताया कि बराकर स्टेशन से होकर कई दूरगामी तथा हाई स्पीड ट्रेनों का परिचालन होता है ।

चलती ट्रेन पर पत्थर मारने से ट्रेन के कोच में बैठा यात्री गंभीर रूप से घायल भी हो सकता है । इसके साथ ही उन्होंने मानव तस्करी से बचने की सलाह दिया तथा यात्रा के दौरान नशीले पदार्थों के सेवन से बचने को कहा और बताया कि यात्रा करने के क्रम में किसी अंजान व्यक्ति द्वारा किसी तरह के खाने के समान का उपयोग ना करें । इसके अलावा रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा नहीं करने की सलाह दिया ।

उन्होंने बताया कि किसी भी हालात में रेलवे लाइन पार ना करें । आवागमन के लिए रेलवे के पैदल पुल का प्रयोग करें । इन नियमों का पालन करने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी । वही उन्होंने इन नियमों का उल्लंघन करने वालो पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की बात कहा ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *