
चाईबासा, 28 जून 2026: पश्चिमी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के सफल संचालन को लेकर टाटा कॉलेज, चाईबासा स्थित बहुउद्देशीय सभागार में बूथ वार वॉलिंटियर्स के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मनीष कुमार ने वॉलिंटियर्स को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में मतदाता सूची का शुद्ध और अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने वॉलिंटियर्स से अपील की कि वे बूथ लेवल पदाधिकारियों (बीएलओ) के साथ समन्वय स्थापित कर प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने तथा किसी भी त्रुटि को दूर करने में सहयोग करें।

कार्यशाला में बताया गया कि 30 जून 2026 से जिले के सभी बीएलओ मतदाताओं के बीच गणना प्रपत्रों का वितरण करेंगे। वॉलिंटियर्स इस प्रक्रिया में मतदाताओं को प्रपत्र भरने और समय पर जमा कराने में सहयोग देंगे। साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया, गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण, डिजिटाइजेशन, बीएलओ के साथ समन्वय और मतदाता जागरूकता गतिविधियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। वॉलिंटियर्स की शंकाओं का समाधान करते हुए उन्हें क्षेत्रीय स्तर पर कार्य करने की कार्यप्रणाली से भी अवगत कराया गया।
इस अवसर पर जानकारी दी गई कि 29 जून को जिले के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) के माध्यम से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि युवाओं और प्रथम बार मतदाता बनने वाले नागरिकों को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया जा सके।
कार्यशाला के समापन पर सभी पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं वॉलिंटियर्स ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल एवं त्रुटिरहित बनाने का संकल्प लिया। साथ ही पश्चिमी सिंहभूम को नशा मुक्त जिला बनाने और नशा उन्मूलन के प्रति जनजागरूकता फैलाने की सामूहिक शपथ भी ली।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग करें तथा पात्र मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने और आवश्यक संशोधन कराने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर लोकतंत्र को सशक्त बनाने में योगदान दें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
