• Mon. Jun 22nd, 2026

सरायकेला : KGN मेडिकल दुकान में रंगदारी-फायरिंग केस का फरार आरोपी गिरफ्तार ।

admin's avatar

Byadmin

Jun 22, 2026
crescent ad

 

सरायकेला : चांडिल कपाली ओपी थाना क्षेत्र के कबीरनगर स्थित KGN मेडिकल दुकान में रंगदारी मांगने और फायरिंग कर लूटपाट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी *सारिक साह उर्फ घेघा, 26 वर्ष* को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार 21.06.2026 को छापामारी दल ने उसे बगानशाही, रोड नं. 07, मुर्दा मैदान के पास से दबोचा।

 

*रंगदारी न देने पर फायरिंग, लूट* प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 05.04.2025 की रात करीब 9:50 बजे कपाली ओपी अंतर्गत कबीरनगर स्थित KGN मेडिकल दुकान में अज्ञात अपराधकर्मियों ने घुसकर संचालक साकिब परवेज से रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी न देने पर साकिब परवेज को जान से मारने की नीयत से गोली चलाई गई। साथ ही दुकान में तोड़फोड़ कर नकद और मोबाइल फोन लूट लिए गए थे। इस संबंध में चांडिल कपाली ओपी थाना कांड संख्या 57/2025, दिनांक 06.04.2025, धारा 329(3)/308(3)/109/324(4)/311 BNS एवं 25(1-B)a/27/35 Arms Act दर्ज किया गया था।

 

*8 आरोपी गिरफ्तार, घेघा था फरार* तकनीकी और मानवीय साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने पहले ही घटना में शामिल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। गिरफ्तार आरोपियों में मो. शहनवाज उर्फ नवाज, सैय्यद मो. इमरान उर्फ इमरान, दानिश कुरैशी उर्फ छोटू, फिरोज अंसारी उर्फ जल्ला फिरोज, सद्दाम हुसैन उर्फ दाना सद्दाम, श्रवण महतो, जितेन्द्र महतो उर्फ फुचू महतो और राहुल महतो शामिल हैं। इनकी गिरफ्तारी से संबंधित थानों में घटना में प्रयुक्त आग्नेयास्त्र भी बरामद हुए हैं। घटना में इस्तेमाल पिस्टल और गोली दानिश कुरैशी उर्फ छोटू की निशानदेही पर पहले ही बरामद की जा चुकी थी।

 

*घेघा का आपराधिक इतिहास लंबा* गिरफ्तार आरोपी सारिक साह उर्फ घेघा, पिता हारून साह, पता बगान शाही रोड नं. 07, नियर मुर्दा मैदान, मंगल के घर किरायेदार, थाना आजादनगर, जमशेदपुर का स्थायी पता ग्राम हल्दीपोखर, नहर किनारे, थाना कोवाली है। घेघा सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम के कई कांडों में शामिल रहा है और लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट सहित 8 कांड दर्ज हैं, जिनमें चांडिल कपाली ओपी के 128/2018, 109/2022, 57/2025, 77/2025, 92/2025, धालभूमगढ़ 10/2025, पोटका 34/2025 और गोरूमहिषाणी उड़ीसा 43/2025 शामिल हैं।

 

छापामारी दल: गिरफ्तारी कपाली ओपी प्रभारी पु.अ.नि. अविनाश कुमार के नेतृत्व में पु.अ.नि. रणजीत कुमार सिंह, स.अ.नि. मनोज कुमार राय, हवलदार कृष्ण चन्द्र बिरुआ और आरक्षी दस्तगीर आलम की टीम ने की।

 

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *