
चक्रधरपुर। आगामी 26 जून को मनाए जाने वाले मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को चक्रधरपुर थाना सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने की। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) डॉ. सय्यद मुस्तफा हाशमी, नगर परिषद एवं विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में मुहर्रम जुलूस के निर्धारित मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, साफ-सफाई, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी अखाड़ा समितियों से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की।

थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने कहा कि मुहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। साथ ही चेतावनी दी कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट अथवा अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में नगर परिषद एवं विद्युत विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं शांति समिति के सदस्य नागेश्वर प्रधान, अनवर खान, विजय सुंबरुई, मो. अशरफ, सरबर निहाल उर्फ नज्जू, मो. अंसारी, सन्नी खान, धर्मेंद्र प्रधान, विजय सिन्हा, राजेश रवानी, जावेद, कलकतिया समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया तथा मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया। साथ ही सामाजिक सद्भाव, आपसी एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया।
बैठक में स्पष्ट किया गया कि मुहर्रम के दौरान डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा तेजधार हथियारों के प्रदर्शन एवं उपयोग पर भी रोक लगाई गई है। प्रशासन ने सभी अखाड़ा समितियों से निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
