
पंकज ठाकुर
बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड स्थित गुरुदयाल महतो सभागार भवन में रविवार को जन वितरण प्रणाली दुकानदार डीलर संघ का चुनाव किया गया। चुनाव में कुल 119 मतदाताओं ने भाग लिया एवं मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए सत्येंद्र गुप्ता एवं वीरेंद्र प्रसाद आमने-सामने थे ,जिसमें सत्येंद्र गुप्ता को 81 वोट एवं वीरेंद्र प्रसाद को 36 वोट प्राप्त हुआ। सत्येंद्र ने 45 वोट के भारी अंतर से लगातार दूसरी बार जीत हासिल की। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए एतवा तुरी को 82 वोट एवं नरेश बेड़िया को महज 36 वोट प्राप्त हुआ। इनके अलावा कोषाध्यक्ष पद के लिए चरण राम को 89 मत एवं जयप्रकाश राम को 30 मत प्राप्त हुआ।

जिला अध्यक्ष नंदू प्रसाद एवं उपस्थिति पदाधिकारीओं के द्वारा विजय प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सोंपा गया। वही सचिव पद के लिए बालेश्वर कुमार लगातार चौथी बार निर्विरोध चुनाव जीते।

निर्वाचित अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता ने कहा कि लोगों ने जिस उम्मीद विश्वास के साथ मुझे पुनः अध्यक्ष बनाया है मैं डीलरों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाऊंगा और उस समस्या को दूर कराने का प्रयास भी कराऊंगा। मौके पर बैजनाथ महतो, पवन सिंह, सुनील सिन्हा, शहादत हुसैन, संजय हुसैन, गंगाधर साहू ,कूदन राम, संजय प्रसाद के अलावा अन्य डीलर उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
