• Sun. Jun 21st, 2026

Adityapur : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर आदित्यपुर में विरोध प्रदर्शन, बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन का पुतला दहन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 20, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। बिहार के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर रविवार को आदित्यपुर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया गया।
बिरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता एवं कांग्रेस नेता अम्बुज कुमार के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने भरत तिवारी को न्याय दिलाने तथा मामले की निष्पक्ष एवं न्यायिक जांच कराने की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों ने बिहार पुलिस प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था के नाम पर की जा रही कार्रवाइयों की पारदर्शी जांच होनी चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक व्यक्ति को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अपना पक्ष रखने का अधिकार है और किसी भी मामले में निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
सभा में वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।कार्यक्रम में आनंद बिहारी दुबे, अजय ओझा, रमाशंकर पांडेय, अभय झा, चंदू मिश्रा, कुणाल राय, मन्नू तिवारी, अरुण पांडेय, शंकर दयाल मिश्रा, रविशंकर मिश्रा, सुरेश झा, विनय झा, कमल तिवारी, मिथिलेश सिन्हा, शिवम कुमार, रवि कुमार, हरिकृष्ण दुबे, आनंदी ओझा, बिमलेश उपाध्याय, संजय त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *