
सरायकेला ब्रेकिंग : नीमडीह के बामणी नदी में अज्ञात महिला का शव मिला, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी ,थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे, शव की पहचान नहीं हो पाई ,बामणी नदी किनारे मिला खून से लथपथ शव, इलाके में सनसनी । ‘किसने मारा, किसने फेंका’ – ग्रामीणों में चर्चा
नीमडीह थाना क्षेत्र से गुजरने वाली बामणी नदी में शनिवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे पहुंच गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार महिला का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है और न ही मृतका के बारे में कोई जानकारी मिल सकी है।

*हत्या कर फेंकने की आशंका* घटना की सूचना मिलते ही नीमडीह थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर हत्या कर शव नदी में फेंकने की आशंका जताई जा रही है।
ग्रामीणों के बीच “किसने मारा, किसने फेंक दिया” को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस आसपास के गांवों में शव की शिनाख्त के लिए पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
