• Fri. Jun 19th, 2026

नियोजनालय चांडिल में आयोजित रोजगार शिविर के माध्यम से विभिन्न पदों हेतु 37 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

admin's avatar

Byadmin

Jun 19, 2026
crescent ad

 

सरायकेला-खरसावाँ, 19 जून 2026 : नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, चांडिल के परिसर में शुक्रवार को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जिले के शिक्षित एवं तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं को निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार अवसरों से जोड़ना था।

 

जिला नियोजन पदाधिकारी श्री आलोक कुमार टोपनो ने बताया कि रोजगार शिविर में पूर्णिमा नेत्रालय, टैलेंटनेक्सा सर्विसेज लिमिटेड एवं युवा शक्ति फाउंडेशन के प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। चयन प्रक्रिया के दौरान रूरल मार्केटिंग मैनेजर, एमआईजी वेल्डर, गैस वेल्डर, फिटर, फैब्रिकेटर, प्लाज्मा सीएनसी रोबो ऑपरेटर, वीएमसी, एचएमसी ऑपरेटर एवं ट्रेनी सहित अन्य पदों के लिए अभ्यर्थियों का मूल्यांकन किया गया।

 

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार एवं प्रारंभिक चयन प्रक्रिया के उपरांत कुल 37 अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों हेतु शॉर्टलिस्ट किया गया।

 

जिला नियोजन पदाधिकारी ने कहा कि नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, चांडिल द्वारा समय-समय पर रोजगार शिविर एवं रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता है, ताकि जिले के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा सकें। उन्होंने सभी नौकरीप्रार्थी युवाओं से अपील की कि वे नियोजनालय में अपना निबंधन कराते हुए भविष्य में आयोजित होने वाले रोजगार शिविरों एवं रोजगार मेलों में सक्रिय रूप से भाग लें तथा उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाएं।

 

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नियोजनालय के माध्यम से आयोजित सभी रोजगार शिविरों एवं नियोजन संबंधी सेवाओं की प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है।

 

रोजगार शिविर के सफल आयोजन में जिला नियोजन पदाधिकारी श्री आलोक कुमार टोपनो, वाई.पी. (मॉडल कैरियर सेंटर) श्री रवि प्रकाश सिंह, श्री सुरेंद्र रजक, श्री प्रितोष कुमार सहित नियोजनालय के अन्य कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही। शिविर में संबंधित नियोजक संस्थानों के मानव संसाधन (एचआर) प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *