• Thu. Jun 18th, 2026

Saraikela : बंद पड़े औद्योगिक प्लांट में लोहा चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 18, 2026
crescent ad
खरसावां थाना पुलिस ने क्षेत्र के एक बंद पड़े औद्योगिक प्रतिष्ठान में संचालित लोहा चोरी के गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी में प्रयुक्त गैस कटर समेत कई उपकरण और भारी मात्रा में लोहे का सामान बरामद किया है। सरायकेला के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अनुभव भारद्वाज ने बताया कि 17 जून की शाम करीब 7:30 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि खरसावां थाना क्षेत्र के बुरुडीह स्थित बंद पड़े अभिजीत कंपनी के प्लांट में कुछ लोग अवैध रूप से प्रवेश कर गैस कटर की सहायता से लोहे के स्ट्रक्चर की कटाई कर रहे हैं।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने प्लांट परिसर की घेराबंदी कर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान वहां लोहे की कटाई कर उसे बाहर ले जाने की तैयारी कर रहे छह लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर चोरी में इस्तेमाल किए जा रहे उपकरण भी बरामद किए गए।
पुलिस ने मौके से दो बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर, दो गैस रेगुलेटर, कटर पाइप, गैस कटर, नोजल, वेल्डिंग रॉड समेत अन्य उपकरण जब्त किए हैं।
गिरफ्तार सभी आरोपी सरायकेला-खरसावां जिले के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं। इस संबंध में खरसावां थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय कबाड़ एवं चोरी गिरोहों में हड़कंप मच गया है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *