• Thu. Jun 18th, 2026

रात के अंधेरे में मौत बनकर आया हाथी, बनडीह में उजड़ा कार्तिक महतो का आशियाना

admin's avatar

Byadmin

Jun 18, 2026
crescent ad

 

सरायकेला : चांडिल वन क्षेत्र के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत बनडीह गांव में बुधवार की रात एक विशाल जंगली हाथी ने उत्पात मचा दिया। हाथी ने कार्तिक महतो के घर को तोड़ डाला। उस समय पूरा परिवार घर के अंदर सो रहा था। किसी तरह जान बचाकर सभी घर से बाहर भागे।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि एक तरफ गर्मी दूसरी ओर थकहारा खटने बाद आराम करने के लिए सोचना पड़ता ओर रात के अंधेरे में गांव में एक विशाल हाथी घुस आया। कार्तिक महतो के घर की दरवाजा के दीवार तोड़कर अंदर रखा अनाज खा गया और बाकी सामान तहस-नहस कर दिया। हाथी के हमले से घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

 

परिवार के सदस्यों ने शोर मचाकर और मशाल जलाकर किसी तरह अपनी जान बचाई। उत्पात मचाने के बाद हाथी बनडीह से चुनचूड़िया होते हुए जामडीह की तरफ से जंगल की ओर चला गया।

 

*वन कार्यालय में नहीं है राहत सामग्री*

घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से संपर्क किया तो पता चला कि चांडिल वन क्षेत्र कार्यालय में हाथी राहत सामग्री का अभाव है। ग्रामीणों का आरोप है कि हर साल हाथी आते हैं, फसल और घर उजाड़ देते हैं, लेकिन मुआवजा और राहत समय पर नहीं मिलती।

 

*ईचागढ़ में फिर शुरू हुआ मानव-हाथी संघर्ष*

इस घटना के बाद ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र एक बार फिर मानव-हाथी संघर्ष का गवाह बन गया है। चांडिल अनुमंडल के किसान और ग्रामीण डर के साए में जी रहे हैं।

 

ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि राज्य सरकार हाथी प्रभावित इलाकों के लिए क्या ठोस कदम उठा रही है? “क्या सरकार हमें यहां से भगाकर मरवा देना चाहती है? फसल बर्बाद, घर टूट रहे हैं, और हम रात-रात भर जागकर रखवाली करने को मजबूर हैं” – ग्रामीणों का कहना है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *