• Thu. Jun 18th, 2026

बोकारो एसपी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन पर दिया जोर

admin's avatar

Byadmin

Jun 18, 2026
crescent ad

 

 

बेरमो/बोकारो थर्मल-

बोकारो के पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को तेनुघाट ओपी, तेनुघाट कोर्ट एवं गोमिया थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ लंबित कांडों की समीक्षा की तथा गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के माध्यम से मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक ने CCTNS प्रणाली में दर्ज कांडों एवं अभिलेखों को समयबद्ध तरीके से अद्यतन रखने पर जोर देते हुए शत-प्रतिशत अपडेट सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने थाना क्षेत्र में नियमित एवं प्रभावी गश्ती अभियान चलाने, अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थाना के अभिलेखों, मालखाना, हाजत और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक सुधारात्मक सुझाव दिए। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आम जनता के साथ संवेदनशील और पेशेवर व्यवहार बनाए रखने की नसीहत देते हुए प्रभावी पुलिसिंग पर बल दिया।

साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने जन-जागरूकता अभियान चलाने के साथ-साथ साइबर अपराधियों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो, पुलिस निरीक्षक गोमिया, पुलिस निरीक्षक जरीडीह, ओपी प्रभारी तेनुघाट, थाना प्रभारी गोमिया सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *