
आदित्यपुर। झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले और पदस्थापन के तहत आदित्यपुर नगर निगम को नया नगर आयुक्त और उप नगर आयुक्त दिया है।
कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत एजाज अनवर को आदित्यपुर नगर निगम का नया नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं अमित कुमार को निगम का नया उप नगर आयुक्त बनाया गया है।
सरकार द्वारा जारी आदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के कुल 88 अधिकारियों का स्थानांतरण एवं पदस्थापन किया गया है। इसके तहत वर्तमान नगर आयुक्त रवि प्रकाश को पदोन्नति देते हुए संथाल परगना प्रमंडल, दुमका के आयुक्त का सचिव नियुक्त किया गया है।
वहीं अपनी सख्त प्रशासनिक कार्यशैली के लिए चर्चित उप नगर आयुक्त पारुल सिंह को उप निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सरकारी अधिसूचना जारी होने के बाद नए अधिकारियों के शीघ्र पदभार ग्रहण करने की संभावना है। नगर निगम क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि नए नगर आयुक्त और उप नगर आयुक्त के नेतृत्व में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा नागरिक सेवाओं में और अधिक गति आएगी। प्रशासनिक हलकों में भी इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
