• Wed. Jun 17th, 2026

जंगल में मिले युवक के शव मामले का खुलासा, हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Jun 17, 2026
crescent ad

 

 

*जगन्नाथपुर* जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के काटेपाड़ा जंगल स्थित सुखदेवलंगर नाला से मिले युवक के शव मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 15 जून 2026 को ग्रामीण मुंडा की सूचना पर पुलिस ने जंगल से एक अज्ञात शव बरामद किया था, जिसकी पहचान बाद में छोटामहुलडीहा निवासी 20 वर्षीय मुकेश बारजो के रूप में हुई।

 

मृतक के परिजनों ने गांव के ही फंटुस लागुरी पर पूर्व विवाद के कारण हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई। इस आधार पर जगन्नाथपुर थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापेमारी दल ने तकनीकी शाखा की सहायता से आरोपी फंटुस लागुरी (35 वर्ष) को 16 जून को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

 

इस संबंध में वादिनी बुधनी गोप बारजो 19 वर्ष पति स्व० मुकेश बारजो ग्राम छोटामहुलडीहा थाना जगन्नाथपुर जिला प० सिहंभूम चाईबासा के लिखित आवेदन के आधार पर जगन्नाथपुर थाना कांड सं0-33/2026 दिनांक-16.06.2026 धारा-103 (1)/238 बी0एन0एस0 2023 के अन्तर्गत फंटुस लागुरी उम्र करीब 35 वर्ष पे० स्व० सुबेदार लागुरी ग्राम छोटा महुलडीहा थाना जगन्नाथपुर जिला-प० सिहंभूम, चाईबासा के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया।

 

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम-पताः फंटुस लागुरी उम्र करीब 35 वर्ष पे० स्व० सुबेदार लागुरी ग्राम छोटामहुलडीहा थाना जगन्नाथपुर जिला प० सिहंभूम चाईबासा।

 

छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी / पुलिसकर्मी का नामः-

 

1. श्री रफाएल मुर्मू, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगन्नाथपुर

 

2. श्री बासुदेव मुंडा, पुलिस निरीक्षक, नोवामुडी अंचल

 

3. पु०अ०नि० टिन्कु कुमार दास, थाना प्रभारी जगन्नाथपुर थाना

 

4.पु०अ०नि० विश्वनाथ हेम्ब्रम, जगन्नाथपुर थाना

 

5. स०अ०नि० मनमथो प्रधान, जगन्नाथपुर थाना

 

6. पु०अ०नि० अभय कुमार, तकनीकी शाखा चाईबासा

 

7. जगन्नाथपुर थाना, सशस्त्र बल।

 

मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस ने आम लोगों से किसी भी अपराध संबंधी सूचना तत्काल नजदीकी थाना, डायल-112 या पुलिस कंट्रोल रूम को देने की अपील की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *