
*कोलकाता:* दक्षिण पूर्व रेलवे की 106वीं क्षेत्रीय रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति *(ZRUCC)* की बैठक शुक्रवार को कोलकाता के ताज बंगाल होटल में हुई। बैठक में सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष व ZRUCC सदस्य *मनोज कुमार चौधरी* ने पूरे कोल्हान प्रमंडल की रेल समस्याओं को मजबूती से रखा।
बैठक शुरू होने से पहले दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक *अनिल कुमार जैन* ने श्री चौधरी का स्वागत किया।

*“राजस्व देने में आगे, सुविधाओं में पीछे”*

श्री चौधरी ने कहा, _“चक्रधरपुर मंडल भारतीय रेल को हजारों करोड़ रुपये का राजस्व देता है। लौह अयस्क, कोयला और इस्पात के परिवहन से यह क्षेत्र रेलवे की रीढ़ है। विडंबना है कि इतना बड़ा आर्थिक योगदान देने वाला कोल्हान आज भी रेल संपर्क और यात्री सुविधाओं में पीछे है। कोल्हान कोई विशेष सुविधा नहीं मांग रहा, बल्कि विकास में अपनी न्यायसंगत भागीदारी मांग रहा है।”_
*आदिवासी क्षेत्र आज भी रेल से वंचित*
उन्होंने बताया कि पूरा कोल्हान पांचवीं अनुसूची व पेसा अधिनियम के अंतर्गत आदिवासी बहुल क्षेत्र है। सरायकेला-खरसावां जिला मुख्यालय, जो विश्वविख्यात *सरायकेला छऊ* के लिए जाना जाता है, आज भी प्रत्यक्ष रेल संपर्क से वंचित है। इससे पर्यटक, छात्र, मरीज और व्यापारी सभी प्रभावित हैं। बेहतर रेल संपर्क न होने से उद्योग, पर्यटन, शिक्षा व रोजगार पर असर पड़ रहा है।
*बैठक में रखे गए 8 प्रमुख प्रस्ताव:*
1. *सरायकेला जिला मुख्यालय* को रेल नेटवर्क से जोड़ने हेतु सर्वेक्षण।
2. *चाईबासा से रांची, कोलकाता व पुरी* के लिए नई ट्रेनें।
3. कोल्हान में *MEMU व पैसेंजर ट्रेनों* का नेटवर्क विस्तार।
4. *चाईबासा में पिट लाइन व कोचिंग टर्मिनल* का निर्माण।
5. मालगाड़ियों के कारण यात्री ट्रेनों के *विलंब का स्थायी समाधान*।
6. *आदिवासी व पेसा क्षेत्रों* के लिए विशेष रेलवे विकास पैकेज।
7. पूर्व ZRUCC बैठकों की *Action Taken Report* नियमित देना।
8. *कांड्रा जंक्शन* में यात्री सुविधाओं का विस्तार।
*“माल ढुलाई के साथ यात्री हित भी जरूरी”*
श्री चौधरी ने कहा कि चक्रधरपुर मंडल में मालगाड़ियों को प्राथमिकता से यात्री ट्रेनें घंटों लूप लाइन में खड़ी रहती हैं। छात्र, मरीज व कर्मचारी परेशान होते हैं। _“रेलवे केवल परिवहन नहीं, क्षेत्रीय विकास का आधार है। जब तक सरायकेला-खरसावां व पश्चिम सिंहभूम को मजबूत रेल कनेक्टिविटी नहीं मिलेगी, विकास की गति नहीं बढ़ेगी।”_
ZRUCC सदस्य बनने के बाद से श्री चौधरी लगातार कोल्हान के रेल विकास के मुद्दे उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा व क्षेत्र का विकास ही उनकी प्राथमिकता है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
