• Tue. Jun 16th, 2026

टेल्को छिनतई केस: निशानदेही के दौरान भागा गबरू, पुलिस की गोली से घायल

admin's avatar

Byadmin

Jun 16, 2026
crescent ad

जमशेदपुर

जमशेदपुर के टेल्को में हुई छिनतई की घटना के बाद गिरफ्तार चेन स्नैचर हरपाल सिंह उर्फ गबरू के साथ मंगलवार तड़के करीब 3.30 बजे एक बार फिर पुलिस की मुठभेड़ हो गई।

यह घटना सिद्धगोड़ा के लंबा मैदान इलाके में हुई, जहां पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई।जानकारी के अनुसार, छिनतई मामले में गिरफ्तार गबरू को टेल्को थाना पुलिस उसकी निशानदेही पर लंबा मैदान लेकर गई थी।

पूछताछ में उसने पुलिस को बताया था कि छिनतई के बाद जेवरात और अन्य सामान उसने वहीं छिपाकर रखा है।बरामदगी के लिए पुलिस टीम उसे मौके पर लेकर पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी ने अचानक पुलिस टीम के साथ मौजूद सब-इंस्पेक्टर सुशांत सुंडी की सरकारी पिस्टल छीन ली और मौके से भागने का प्रयास किया।

बताया जाता है कि भागते समय उसने दो से तीन राउंड फायरिंग भी की। पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने और आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं माना।उसके बाद पुलिस की ओर जवाबी कार्रवाई की गई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *