• Sun. Jun 14th, 2026

संगठन मजबूती की दिशा में बड़ा कदम, हरिहरगंज में पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

admin's avatar

Byadmin

Jun 14, 2026
crescent ad

 

 

हरिहरगंज पलामू से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

 

हरिहरगंज (पलामू)। रविवार को पलामू जिले के हरिहरगंज प्रखंड में आइडियल पत्रकार संघठना के जिला अध्यक्ष अजीत पाठक के निर्देश पर विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संघठना के विस्तार एवं मजबूती को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। कार्यक्रम का आयोजन न्यू संविधान भारत के संचालक राघव पासवान के कार्यालय में किया गया।

बैठक में पलामू जिला के संयुक्त सचिव निरंजन सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, छतरपुर अनुमंडलीय अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, अनुमंडलीय उपाध्यक्ष पंचम कुमार, छतरपुर प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार तथा हरिहरगंज प्रखंड उपाध्यक्ष उमेश भारती सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन के विस्तार को लेकर नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई। सर्वसम्मति से कविलास पासवान को अनुमंडलीय उपाध्यक्ष, प्रसिद्ध कुमार अंबेडकर को प्रखंड अध्यक्ष, राघव पासवान को प्रखंड उपाध्यक्ष तथा गौतम कुमार सिंह को प्रखंड सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने, सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा एवं जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। नवमनोनीत पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *