
पंकज ठाकुर
बड़कागांव। बड़कागांव अपनी उत्कृष्ट पुलिसिंग कार्यों से विशिष्ट पहचान बनाने वाले बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बेहतर पुलिसिंग के तहत हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने अपने हाथों से प्रशस्ति पत्र देकर एवं बैच पहनाकर सम्मानित किया।

थाना प्रभारी को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल गृह मंत्रालय नई दिल्ली के द्वारा आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक से अलंकृत किया गया है। सम्मान पाने पर बड़कागांव के पदाधिकारीओं , जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए थाना प्रभारी को बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की है।

जिसमें मुख्य रूप से बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, एसडीपीओ अमित आनंद,पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, प्रमुख फुलवा देवी बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल, सीओ मनोज कुमार, इंस्पेक्टर शाहीद रजा, उप प्रमुख वचनदेव कुमार , बड़कागांव थाना के एस आई राकेश खवास, अभिषेक कुमार अमित कुमार, डाड़ीकला थाना प्रभारी सागेन मुर्मू , सीकरी थाना प्रभारी रामकुमार राम , मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, सांसद प्रतिनिधि पूनम साव के अलावा बड़कागांव थाना के तमाम पुलिस कर्मी शामिल है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
