• Sat. Jun 13th, 2026

Adityapur : वार्ड 20 में विकास को मिली नई गति, दो ह्यूम पाइप नाली निर्माण योजनाओं का हुआ शिलान्यास

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 13, 2026
crescent ad
आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 20 में क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। वार्ड पार्षद श्रीमती प्रभावती देवी, मेयर श्री संजय सरदार एवं डिप्टी मेयर श्री अंकुर सिंह की उपस्थिति में दो ह्यूम पाइप नाली निर्माण योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया गया।
शिलान्यास समारोह में वार्ड के कई गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। पहली नाली का निर्माण कार्य जय प्रकाश स्टोर से HYDT तक तथा दूसरी नाली का निर्माण कार्य छगनलाल गुप्ता के घर से HYDT तक कराया जाएगा। दोनों योजनाओं के शुरू होने से क्षेत्र में जलजमाव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस अवसर पर पार्षद श्रीमती प्रभावती देवी ने कहा कि वार्ड के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा आने वाले दिनों में कई अन्य विकास योजनाओं का भी शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में पूर्व पार्षद वीरेंद्र गुप्ता, मुन्नालाल मुनका, अशोक तांती, सदेश रजक, अनादि आचार्य, दिलीप साव, विष्णु यादव, समीर गोराई, जयदीप शर्मा, सावन गुप्ता, रोहित कुमार, कुंदन थापा, संतोष पासवान, बाबू तांती, मनोज सोनकर, रोशन पंडित, सागर गुप्ता, विनोद चौधरी, गोपाल पोद्दार, हरि गोराई, राजेश सोनकर, विनीता देवी, किरण देवी, ऊषा देवी, काजल कुमारी, शांति गुप्ता, बुलबुल देवी सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *