
गम्हरिया: गम्हरिया हाट बाजार में फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं द्वारा एक बार फिर सर्विस रोड पर दुकानें सजाई जा रही हैं।
यह स्थिति तब है जब नगर निगम ने पूर्व में सर्विस रोड को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए कार्रवाई की थी और सड़क खाली करने के निर्देश भी दिए थे। इसके बावजूद सड़क किनारे सब्जी बिक्री जारी है।
मामले को लेकर बाजार समिति ने नगर निगम और उपायुक्त को लिखित शिकायत भी सौंपी है। समिति का आरोप है कि बाजार के भीतर कई दुकानदारों ने अवैध रूप से अतिरिक्त दुकानें बनाकर कब्जा कर रखा है।
कुछ लोग दुकानों को किराये पर दे रहे हैं, जबकि कई दुकानों का उपयोग गोदाम या आवास के रूप में किया जा रहा है।
इससे हाट बाजार के अंदर उपलब्ध जगह लगातार कम होती जा रही है। बाजार समिति का कहना है कि अवैध कब्जों और निर्माणों को हटाकर छोटे सब्जी विक्रेताओं के लिए स्थान उपलब्ध कराया जाए। समिति ने प्रशासन से चिन्हित अवैध दुकानों को खाली कराने या ध्वस्त करने की मांग की है, ताकि विक्रेताओं को बाजार के अंदर ही जगह मिल सके और सर्विस रोड पर अतिक्रमण की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
