• Thu. Jun 11th, 2026

Adityapur : लालू के 79वें जन्मदिन पर ऑटो क्लस्टर में भव्य समारोह, 79 पाउंड का केक काटकर मनाया गया जश्न, लालू व्यक्ति नहीं, एक विचारधारा है- पुरेंद्र

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 11, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के 79वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर सभागार में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन लालू विचार केंद्र, झारखंड प्रदेश द्वारा किया गया, जिसकी अगुवाई आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष, पूर्व प्रदेश महासचिव राजद एवं लालू विचार केंद्र के संयोजक पूरेन्द्र नारायण सिंह ने की। इस अवसर पर 79 पाउंड का विशाल केक काटकर लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। केक कटते ही सभागार “हैप्पी बर्थ डे टू यू लालू प्रसाद यादव” के नारों से गूंज उठा।
समारोह मे पुरेंद्र नारायण सिंह द्वारा लालू प्रसाद यादव के चित्र पर तिलक लगाने, आरती उतारने एवं पूजा-अर्चना करने से हुई। इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में लालू विचार केंद्र के कार्यकर्ताओं ने लालू प्रसाद यादव की नीतियों, सिद्धांतों और सामाजिक न्याय की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि लालू विचार केंद्र पूरे देश में आबादी के आधार पर सरकारी नौकरियों, निजी क्षेत्र तथा ठेकेदारी व्यवस्था में आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा, विधान परिषद, लोकसभा और राज्यसभा में ओबीसी वर्ग को आबादी के अनुपात में आरक्षण देने की मांग को लेकर भी अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने झारखंड सरकार द्वारा उद्योगों में 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार देने की घोषणा को प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए आंदोलन तेज करने की बात भी कही। कार्यक्रम को विकास प्रसाद, अर्जुन प्रसाद यादव, सिद्धनाथ सिंह यादव, देव प्रकाश, वीरेंद्र यादव, इंजीनियर अजीत कुमार यादव, यदुनंदन राम, उदित यादव, कमलेश कुमार यादव, एस.डी. प्रसाद, रामानंद भक्त, राजेश्वर पंडित, एस.एन. यादव, मनोज चौरसिया, गौरी यादव, राजेश रसिक यादव, उमाशंकर राम, अरविंद कुमार पप्पू, संध्या प्रधान तथा हरि बालक राम सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।
समारोह को सफल बनाने में दिलीप मंडल, प्रमोद गुप्ता, आर.के. अनिल, संतोष कुमार सिंह, प्रभास कुमार झा, अवधेश कुमार, मिथिलेश कुमार झा, भरत राम, अधिवक्ता संजय कुमार, विशाल राणा, विवेक राणा, शैलेंद्र सिंह, अजय यादव, राजेश यादव, वीरेंद्र बंधु यादव, राहुल यादव, नीतीश कुमार सिंह, शेखर कुमार, जयशंकर कुशवाहा, ओम प्रकाश, विनोद कुमार कुशवाहा, सिमरन मेहरा, रघुनाथ प्रसाद सिंह और संजय बेहरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *