• Wed. Jun 10th, 2026

16 जून को गिरिडीह में मजदूरों का हल्ला बोल: उपायुक्त कार्यालय घेरेंगे हजारों असंगठित मजदूर

admin's avatar

Byadmin

Jun 10, 2026
crescent ad

 

धनबाद, 10 जून: असंगठित मजदूर मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आज धनबाद सर्किट हाउस में मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह विधायक चंद्रदेव महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक का संचालन केंद्रीय महामंत्री निताई महतो ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि गिरिडीह स्थित बालमुकुंद स्पंज फैक्ट्री में असंगठित मजदूर मोर्चा द्वारा जत्थेवार आंदोलन चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में आगामी 16 जून को एक ऐतिहासिक आंदोलन के तहत गिरिडीह उपायुक्त कार्यालय के समक्ष विशाल चेतावनी रैली का आयोजन किया गया है। उन्होंने धनबाद और बोकारो संगठन के सभी सदस्यों से आह्वान किया कि वे भारी से भारी संख्या में गिरिडीह पहुंचकर इस चेतावनी रैली को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं।कोयलांचल में बड़े आंदोलन का शंखनाद:विधायक चंद्रदेव महतो ने धनबाद कोयलांचल की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्

करते हुए कहा कि यहाँ आउटसोर्सिंग कंपनियों में कार्यरत मजदूरों को उनका न्यूनतम वेतन तक नहीं मिल पा रहा है। इसके साथ ही रैयतों की जमीनों पर जबरन काम कर कोयला उठाया जा रहा है, जबकि प्रभावित रैयत विस्थापितों को उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। इन गंभीर मुद्दों को लेकर असंगठित मजदूर मोर्चा जल्द ही कोयलांचल में एक बड़े और निर्णायक आंदोलन का शंखनाद करेगा।संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रम:मोर्चा की मजबूती के लिए आगामी जुलाई माह में संगठनात्मक सम्मेलनों की घोषणा की गई है, जिसके तहत:12 जुलाई: बोकारो जिला सम्मेलन19 जुलाई: धनबाद जिला सम्मेलन28 जुलाई: गिरिडीह जिला सम्मेलनबैठक में केंद्रीय महामंत्री निताई महतो ने संगठन के भविष्य की रूपरेखा साझा करते हुए कहा कि असंगठित मजदूर मोर्चा का विस्तार झारखंड और बिहार के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी किया जाएगा, ताकि हर जगह मजदूरों की जटिल समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निदान किया जा सके।बैठक में उपस्थित प्रमुख लोग:इस बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दीप नारायण भट्टाचार्य, भाकपा माले जिला सचिव बिंदा पासवान, केंद्रीय सचिव पवन महतो, कन्हाई पांडे, श्रीकांत सिंह, अजीत राय, कृष्ण कुमार, सुरेश प्रसाद, बिट्टू दा, सुरेश पासवान, सुरेंद्र वर्मा, सविन्द्र सिंह, राकेश कुमार, रविंद्र सिंह, सुधामई शेखर, राम विनय सिंह, संतोष कुमार सिंह, विजय पासवान, गणेश दास, ममता देवी, अनिल गुप्ता, कालाचंद प्रमाणिक, प्रदीप दे, ओरधेदु दत्ता और संदीप बाउरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed