
धनबाद जिले के गोविंदपुर चार्ज ने भारत सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान ‘जनगणना 2027’ के अंतर्गत उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। चार्ज ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत HLB (House Listing Block) कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर एक नई उपलब्धि दर्ज की है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, गोविंदपुर चार्ज ने 500 से अधिक HLBs को पूरी तरह त्रुटिरहित और समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर जिले में सबसे आगे स्थान हासिल किया। इस उत्कृष्ट कार्य में चार्ज के प्रगणकों (Enumerators) और पर्यवेक्षकों (Supervisors) की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने जमीनी स्तर पर निरंतर मेहनत और समर्पण के साथ कार्य को सफल बनाया।

इस उपलब्धि को अंचल अधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार दुबे के कुशल नेतृत्व तथा सहायक चार्ज पदाधिकारी मोहम्मद जसीम अख्तर के प्रभावी अनुश्रवण और फील्ड मॉनिटरिंग का परिणाम माना जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में कार्य की गति और गुणवत्ता दोनों सुनिश्चित की गईं।

इसके साथ ही फील्ड ट्रेनर्स की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण रही, जिन्होंने सभी कर्मियों को तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान कर डेटा संकलन को अधिक सटीक और प्रभावी बनाया।
जिला प्रशासन ने गोविंदपुर चार्ज की इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों, प्रगणकों, पर्यवेक्षकों और ट्रेनर्स को बधाई दी है तथा उम्मीद जताई है कि इसी तरह अन्य चार्ज भी जल्द ही अपने लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त करेंगे। यह सफलता ‘गुणवत्ता, समर्पण और समयबद्धता’ के सिद्धांतों का उत्कृष्ट उदाहरण है।
रिपोर्ट – संजय चौहान
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
