
*चक्रधरपुर*: जिला स्वास्थ्य समिति, पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में प्रोजेक्ट जागृति – “बेहतर स्वास्थ्य की ओर एक कदम” के अंतर्गत सोमवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।
शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस दौरान कुल 42 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राज लक्ष्मी ने शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया तथा अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है।

कार्यक्रम में पश्चिम सिंहभूम जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश ठक्कर भी उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए समाज के लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्त की आवश्यकता किसी भी समय किसी भी व्यक्ति को पड़ सकती है। ऐसे में स्वस्थ और सक्षम लोगों को समय-समय पर रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।
रक्तदान शिविर के सफल आयोजन को लेकर अस्पताल प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
