• Mon. Jun 8th, 2026

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय चक्रधरपुर की वरीय शिक्षिका रानो मरांडी का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

admin's avatar

Byadmin

Jun 8, 2026
crescent ad

 

 

*चक्रधरपुर* पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, चक्रधरपुर की वरीय शिक्षिका एवं पीजीटी (बायोलॉजी) श्रीमती रानो मरांडी का सांस लेने में तकलीफ़ होने के कारण निधन हो गया। उनके निधन के समाचार से विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा शिक्षा जगत में गहरा शोक व्याप्त है।

 

श्रीमती मरांडी एक अनुभवी, समर्पित एवं लोकप्रिय शिक्षिका थीं। उन्होंने अपने शिक्षण कार्यकाल के दौरान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्यशैली के कारण वे सहकर्मियों और विद्यार्थियों के बीच अत्यंत सम्मानित थीं।

 

उनके आकस्मिक निधन को शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। विद्यालय परिवार ने उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन से विद्यालय में शोक का माहौल है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *