• Mon. Jun 8th, 2026

मार्गदर्शन 4.0 में मेधावी छात्र, शिक्षक और अभिभावक हुए सम्मानित, शिक्षा के प्रति समर्पण का मिला सम्मान

admin's avatar

Byadmin

Jun 8, 2026
crescent ad

 

धनबाद। धनबाद कोचिंग एसोसिएशन की ओर से रविवार को आईआईटी आईएसएम के पेनमैन ऑडिटोरियम में मार्गदर्शन 4.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों, उन्हें मार्गदर्शन देने वाले शिक्षकों तथा अभिभावकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राम कुमार शामिल हुए। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, समय का सही उपयोग और एकाग्रता बेहद आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से मोबाइल फोन का उपयोग केवल जरूरत के समय करने और अधिक से अधिक समय पढ़ाई व आत्मविकास में लगाने की अपील की, ताकि वे भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

धनबाद कोचिंग एसोसिएशन के संस्थापक मनोज कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करना और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर माहौल तैयार करना है। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ-साथ उनके शिक्षकों और अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया, क्योंकि उनकी मेहनत और मार्गदर्शन से ही विद्यार्थी सफलता हासिल करते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और उन्हें अपने करियर व उच्च शिक्षा के लिए सही संस्थान और बेहतर दिशा चुनने में भी मदद करते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक, शिक्षक और शिक्षाविद मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *