• Sun. Jun 7th, 2026

Adityapur :कल्पनापुरी कॉलोनी, सामाजिक टकराव में बदला दो भाईयों का विवाद, पीड़ित राकेश झा ने पार्षद अवधेश पर साधा निशाना, पूर्व प्रत्याशी प्रवीण सिंह को मोहरा बनाने का आरोप

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 7, 2026
crescent ad
Adityapur : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वॉर्ड संख्या-23 स्थित कल्पनापुरी में दो भाइयों के बीच का घरेलू विवाद बड़े सामाजिक टकराव में बदल गया है. इस प्रकरण में वर्तमान पार्षद अवधेश सिंह और पूर्व पार्षद प्रत्याशी प्रवीण सिंह के बीच तीखे आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने वर्तमान पार्षद पर चुनावी रंजिश के तहत निर्दाेष सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण सिंह को फंसाने का गंभीर आरोप लगाया है.
*प्रवीण सिंह ने बचाई जान, पार्षद बना रहे मोहराः राकेश झा*
इस मामले में पीड़ित राकेश कुमार झा ने छोटे भाई मुकेश झा, उनकी पत्नी रूपा झा और बेटी के उपर बेरहमी से मारपीट करने और सब्जी काटने वाले चाकू से जानलेवा हमला करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है तथा कहा कि शोर सुनकर वहाँ पहुँचे पूर्व प्रत्याशी प्रवीण सिंह ने बीच-बचाव कर मुझे बचाया. उन्होंने पार्षद अवधेश सिंह के उपर उन्हें मोहरा बनाकर प्रवीण सिंह को निशाना बनाने का आरोप लगाया. साथ हीं अपने परिवार को भी मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए अगर भविष्य में मेरे साथ किसी भी प्रकार की अनहोनी घटित होती है, तो उसके लिए पार्षद जिम्मेवार होंगे.
*चुनावी रंजिश के तहत दर्ज कराए गए चार झूठे मुकदमेरू प्रवीण सिंह*
वहीं, पूर्व पार्षद प्रत्याशी प्रवीण सिंह ने बताया कि चुनाव में प्रतिद्वंद्वी रहे अवधेश सिंह उनके खिलाफ लगातार साजिश रच रहे हैं. इसी रंजिश के कारण पहले भी उनके विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट, मारपीट और छिनतई जैसे चार झूठे मुकदमे दर्ज कराकर प्रताड़ित करने की कोशिश की गई है. उन्होंने हुक्का-पानी बंद करने और सामाजिक बहिष्कार जैसी धमकियों को सभ्य समाज के विपरीत बताते हुए जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक से जान-माल की सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।
राकेश, संजना, प्रवीण के सामाजिक बहिष्कार का निर्णय
वहीं आज दिन में कल्पनापुरी कॉलोनी, आदित्यपुर स्थित सामुुदायिक भवन में पार्षद अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में पिछले दिनों मुकेश झा की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी रुपा झा के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की घटना पर चर्चा की गई. और राकेश कुमार झा, संजना झा तथा प्रवीण सिंह को बार-बार बुलाने के बावजूद न आने की वजह से उनके कृत्य को गलत, निन्दनीय और अस्वीकार्य योग्य बताया गया. बैठक में कहा गया कि किसी भी बाहरी व्यक्ति द्वारा किसी दूसरी महिला पर हाथ उठाना अथवा दुर्व्यवहार करना समाज बर्दाश्त नहीं करेगा. भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और किसी अन्य परिवार के साथ ऐसा दुर्व्यवहार न किया जा सके. इसके लिए उपस्थित कल्पनापुरी के लोगों ने दोषी व्यक्तियों का सामाजिक बहिष्कार करने का सामूहिक निर्णय लिया.

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *