
सरायकेला : चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर कारनीडीह-भादुडीह के समीप रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। दो सवारी टेम्पो की आमने-सामने टक्कर में 6 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक टेम्पो पलट गया। घटना सुबह करीब 7:30 बजे की है।
*गलत दिशा बना हादसे का कारण*
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक टेम्पो चांडिल से जमशेदपुर की ओर जा रहा था। उसी दौरान जमशेदपुर की तरफ से गलत दिशा में चांडिल की ओर आ रहे दूसरे टेम्पो ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चांडिल की ओर जा रहा टेम्पो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। दोनों टेम्पो में सवार यात्री बुरी तरह फंस गए।
*चीख-पुकार सुन दौड़े स्थानीय लोग*
घटना के बाद घायलों की चीख-पुकार से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त टेम्पो में फंसे सभी घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी 6 घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेज दिया गया।
सूचना पर चांडिल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त टेम्पो को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों में 2 की हालत गंभीर है। प्रारंभिक जांच में गलत दिशा से आना हादसे का कारण माना जा रहा है। गलत दिशा से आ रहे टेम्पो के चालक की तलाश की जा रही है। घायलों की पहचान की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने एनएच-33 पर तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। आए दिन इस जगह पर हादसे होते रहते हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
