• Sun. Jun 7th, 2026

Adityapur : लालू विचार केंद्र से राष्ट्रीय जनता दल का कोई संबंध नहीं, बैजू कुमार यादव

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 7, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सरायकेला-खरसावां के जिला अध्यक्ष बैजू कुमार यादव ने स्पष्ट किया है कि “लालू विचार केंद्र” नामक संस्था का राष्ट्रीय जनता दल से कोई आधिकारिक संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि यह संस्था न तो पार्टी का कोई प्रकोष्ठ है और न ही राजद से संबद्ध कोई अधिकृत संगठन है।
जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कुछ लोग राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के नाम और उनकी विचारधारा का उपयोग कर सामाजिक न्याय के समर्थकों के बीच अपनी गतिविधियां संचालित कर रहे हैं।
उन्होंने दावा किया कि ऐसे संगठनों के माध्यम से चंदा संग्रह समेत अन्य कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिनसे राष्ट्रीय जनता दल का कोई संबंध नहीं है। बैजू कुमार यादव ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि वे केवल राष्ट्रीय जनता दल द्वारा अधिकृत कार्यक्रमों और संगठनों से ही जुड़ें।
साथ ही किसी भी संस्था, अभियान अथवा आयोजन में सहयोग देने से पहले उसकी आधिकारिक स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के नाम, चुनाव चिन्ह, शीर्ष नेतृत्व अथवा पार्टी की विचारधारा का अनधिकृत उपयोग किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है। ऐसे मामलों में पार्टी अपने स्तर पर आवश्यक और उचित निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है।
राजद जिला अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की पहचान और संगठनात्मक गरिमा बनाए रखना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक गतिविधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *