
चाईबासा : प०सिंहभूम जिला के विधानसभा क्षेत्र क्रमशः निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 52- चाईबासा सह अनुमंडल पदाधिकारी सदर संजय कुमार , निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 53- मझगांव सह अपर उपायुक्त किस्टो कुमार बेसरा , निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 55- मनोहरपुर सह जिला भू अर्जन पदाधिकारी जय प्रकाश नारायण ने शनिवार को कार्यालय कक्ष में विभिन्न मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की समीक्षा की। उन्होंने मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं पारदर्शी बनाने के लिए राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपील की। बैठक में उन्होंने ने बताया कि वर्ष 2003 में हुए विशेष गहन पुनरीक्षण के आधार पर वर्तमान मतदाताओं की मैपिंग का कार्य चल रहा है।
इसके तहत मतदाताओं का उनके माता-पिता, दादा-दादी अथवा नाना-नानी के नामों का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान किया जा रहा है। यह कार्य बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं और मतदाता मतदाताओं को जागरूक करें, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का सत्यापन छूटने न पाए। जिन मतदाताओं की किसी कारणवश मैपिंग नहीं हो पा रही है, उनकी अलग सूची भी तैयार की जा रही है।

आगे उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-दो) की अद्यतन सूची उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया में बीएलए – दो की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के दौरान उनकी सहभागिता पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित करने में सहायक होगी।

बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रमुख तिथियों से भी अवगत कराया गया। बताया गया कि 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे तथा आवश्यक प्रपत्रों का वितरण और संग्रहण करेंगे। इसके बाद मतदान केंद्रों के युक्तिकरण की प्रक्रिया शुरू होगी।
प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 5 अगस्त 2026 को किया जाएगा, जबकि दावा एवं आपत्ति 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। दावों एवं आपत्तियों के निपटारे की प्रक्रिया 3 दिसंबर 2026 तक चलेगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। बैठक में कांग्रेस से त्रिशानु राय , बसपा से जेम्स हेम्ब्रम , झामुमो से विश्वनाथ बाड़ा , आजसू से अजय महतो उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
