• Fri. Jun 5th, 2026

चक्रधरपुर के गुलकेड़ा पंचायत में पूर्व उप मुखिया संजय बोयपाई हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Jun 5, 2026
crescent ad

 

 

*चक्रधरपुर/चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने चक्रधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलकेड़ा पंचायत के पूर्व उप मुखिया संजय बोयपाई हत्याकांड का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल तथा चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 1 जून 2026 की रात लगभग 12:10 बजे संजय बोयपाई अपने घर के आंगन में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन पर गोली चलाकर उनकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद चक्रधरपुर थाना में कांड संख्या 66/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी, चक्रधरपुर एवं थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। जांच टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, गुप्त सूचनाओं और मानवीय सूचना तंत्र के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया।

जांच के क्रम में पुलिस ने 4 जून को इस हत्याकांड में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सुरेश सोय, कप्तान होनहांगा उर्फ टाटा, गुने हिन्दु अंगरिया उर्फ मोटा, बुधू बोदरा तथा बिजू चौधरी शामिल हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतक संजय बोयपाई और आरोपी बिजू चौधरी के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद एवं पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के चलते बिजू चौधरी ने अन्य आरोपियों को सुपारी देकर संजय बोयपाई की हत्या की साजिश रची और घटना को अंजाम दिलाया।

*गिरफ्तार आरोपी:-*

सुरेश सोय (20 वर्ष), उंचीबीता (गाजीडीह), थाना टोकलो

कप्तान होनहांगा उर्फ टाटा (31 वर्ष), कोटसोना, तोड़ांगसाई, थाना मुफ्फसिल

गुने हिन्दु अंगरिया उर्फ मोटा (22 वर्ष), हिजिया, बांदासाई, थाना चक्रधरपुर

बुधू बोदरा (27 वर्ष), जोंको, थाना कराईकेला

बिजू चौधरी (31 वर्ष), गुईगांव, थाना चक्रधरपुर

*बरामद सामग्री:-*

एक देशी कट्टा

चार जिंदा कारतूस

दो मोटरसाइकि

चार मोबाइल फोन

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी

थाना प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में परमेश्वर उरांव, रंजीत उरांव, राजकिशोर तिवारी, बिरबल चौबे, दिलीप कुमार, शशिभूषण सामड, चन्द्रशेखर (तकनीकी शाखा), गंगाराम पुरती (तकनीकी शाखा), चक्रधरपुर थाना के सशस्त्र बल एवं चौकीदार चन्दन कांडेयांग सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *