• Fri. Jun 5th, 2026

Adityapur : विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों में जागरूकता बढ़ाने की पहल, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता आयोजित

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 5, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पर्षद के क्षेत्रीय पदाधिकारी जितेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि बच्चों में पर्यावरण के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण के महत्व से जोड़ना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है।
आम लोगों को जागरूक करने के लिए पर्षद की ओर से पर्यावरण संरक्षण संबंधी पंपलेट भी वितरित किए गए। प्रतियोगिता के निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए तीन सदस्यीय जज पैनल का गठन किया गया है। इसमें पूर्व क्षेत्रीय पदाधिकारी सुरेश पासवान, सेवानिवृत्त एएसओ सत्यप्रकाश तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट ओमप्रकाश शामिल हैं।
विश्व पर्यावरण दिवस के तहत औद्योगिक क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। टाटा स्टील, चालियामा स्टील प्लांट समेत कई उद्योगों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पर्षद ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए दैनिक जीवन में छोटे-छोटे उपाय अपनाने की अपील की है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *