• Tue. Jun 2nd, 2026

हीट एक्शन डे 2026 पर निकाली गई जागरूकता रैली, लू से बचाव का दिया गया संदेश

admin's avatar

Byadmin

Jun 2, 2026
crescent ad

 

चाईबासा : हीट एक्शन डे 2026 के अवसर पर गर्मी एवं लू (हीटवेव) से बचाव तथा जनस्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर मंगलवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ सिविल सर्जन, डीएस एवं जिला आरसीएच पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया गया।

 

इस अवसर पर अधिकारियों ने लोगों से भीषण गर्मी के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, तेज धूप में अनावश्यक बाहर निकलने से बचना तथा बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।

 

जागरूकता रैली के माध्यम से आमजन को हीटवेव से बचाव के उपायों, स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों तथा गर्मी के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। अभियान के दौरान लोगों को हीट स्ट्रोक के लक्षणों की पहचान एवं प्राथमिक उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।

 

रैली में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य संबंधित कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से गर्मी के मौसम में सावधानी बरतते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *