• Mon. Jun 1st, 2026

झरिया में सनसनीखेज हत्या, दामोदर नदी श्मशान घाट के यात्री शेड में मिला युवक का शव

admin's avatar

Byadmin

Jun 1, 2026
crescent ad

 

 

झरिया: भौरा ओपी क्षेत्र के कालीमेला स्थित दामोदर नदी श्मशान घाट में सोमवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव यात्री शेड के अंदर पड़ा हुआ था। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, कुछ लोग अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर यात्री शेड के भीतर पड़े शव पर पड़ी। शव देखते ही लोगों ने तुरंत भौरा ओपी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी सौरभ सुमन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल से एक पैशन प्लस मोटरसाइकिल, उसकी चाबी तथा एक धारदार हथियार बरामद किया है, जिसे कागज में लपेटकर रखा गया था। इसके अलावा शव के पास खाने-पीने का सामान, चिकन चिल्ली, भुजिया, माचिस और एक जोड़ी चप्पल भी मिली है। घटनास्थल पर खून के निशान बिखरे होने से हत्या की आशंका और मजबूत हो गई है।

मृतक ने चेकदार शर्ट और कॉफी रंग की पैंट पहन रखी थी। समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है और शव की शिनाख्त के प्रयास में लगी हुई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामला प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत होता है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *