• Mon. Jun 1st, 2026

Adityapur : शहीद ब्रह्मेश्वर नाथ सिंह मुखिया की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, निकली भव्य बाइक रैली

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 1, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। अखिल भारतीय ब्रह्मषि युवा मंच, सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में औद्योगिक क्षेत्र स्थित एशिया भवन में शहीद ब्रह्मेश्वर नाथ सिंह मुखिया की 14वीं पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुखिया जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई।इस अवसर पर उपस्थित समाज के लोगों ने मुखिया जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों और समाज के प्रति योगदान को याद किया।
वक्ताओं ने कहा कि मुखिया जी ने समाज के उत्थान, स्वाभिमान और संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए थे। उनके आदर्श और संघर्ष आज भी समाज के युवाओं को प्रेरणा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में ब्रह्मषि समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने भाग लिया और मुखिया जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने समाज में शिक्षा, एकता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी बल दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ब्रह्मषि समाज के गणमान्य लोग, युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।ब्रह्मश्री समाज द्वारा एक बाइक रैली निकाली गई जो आकाशवाणी चौक से लेकर एशिया भवन में संपन्न हुई।
इस अवसर पर मुख्य पदाधिकारीः कैप्टन आर पी सिंह (अध्यक्ष, ब्रह्मर्षि समाज), उपेंद्र शर्मा (संरक्षक), ठाकुर लालबाबू सिंह (संरक्षक, युवा मंच)। युवा मंच नेतृत्वः गौरव राज (अध्यक्ष, पूर्वी सिंहभूम), अशोक सिंह (महासचिव), जय कुमार (महासचिव), निवास सिंह (कोषाध्यक्ष)।स्थानीय नेतृत्वः सुधीर चौधरी (पार्षद), मुकेश कुमार (उपाध्यक्ष – स्वागत भाषण), कमल नयन (कार्यकारी अध्यक्ष), विमल सिंह कुमार (मंच संचालक)।विचार रखने वाले वक्ताः प्रेम कुमार सिंह, दीपू कुमार सिंह, रमन सिंह, रंजीत शांडिल्य, रितिक सिंह, दीपेंद्र कुमार, वीरेंद्र सिंह, आदर्श राजेश सिंह, कुमार देवेंद्र, कुमुद रंजन।
उपस्थित अन्य सदस्यः प्रेम कुमार निर्मल, अमरनाथ ठाकुर, संजीव सिंह, नरेंद्र चौधरी, जतन सिंह, विनोद सिंह आदि।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *