
सरायकेला- जिला निर्वाचन कार्यालय के निर्देशानुसार सरायकेला-खरसावां जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) कार्य के तहत छूटे हुए मतदाताओं को जोड़ने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में विधानसभा क्षेत्र संख्या-51 (सरायकेला) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण सूची जारी की गई है।
यह सूची उन मतदाताओं की है, जिनके नाम पिछले SSR (Special Summary Revision) की मतदाता सूची से मैप नहीं हो पाए हैं। ऐसे मतदाताओं की पहचान कर उन्हें मुख्य सूची में शामिल करने की कवायद शुरू कर दी गई है ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
प्राथमिक विद्यालय सरगीडीह (भाग संख्या-343) क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व नागरिक सूची में अपने नाम की जांच कर लें। यदि आपका नाम पिछले SSR मैपिंग में छूट गया है, तो तुरंत संबंधित बी.एल.ओ. बासमती तापेय से उनके मोबाइल नंबर 9263342881 पर संपर्क कर या सीधे मतदान केंद्र पर जाकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना सुधार या नाम दर्ज करवाएं।
–
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
