• Sat. May 23rd, 2026

Adityapur : धरना के नाम पर नौटंकी कर रही है झामुमो ,विशु महतो

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 22, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। भाजपा नेता विशु महतो ने झामुमो सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष भुगलू सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि आदित्यपुर नगर निगम में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन केवल नौटंकी है।
उन्होंने कहा कि यदि वास्तव में जनता के हित की लड़ाई लड़नी है तो भुगलू सोरेन को झारखंड सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ धरना देना चाहिए। विशु महतो ने कहा कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या पेयजल संकट है, लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन की गई जलापूर्ति योजना आज भी समाधान की जगह पेंच में फंसी हुई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में झामुमो की सरकार होने के बावजूद नगर निगम प्रशासन जनता की समस्याओं को अनसुना कर रहा है। उन्होंने कहा कि निगम के प्रशासक सरकार के इशारे पर कार्य कर रहे हैं और उन्हें आम जनता की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। भाजपा नेता ने कहा कि आदित्यपुर की जनता सब देख और समझ रही है तथा आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *