• Sat. May 23rd, 2026

Adityapur : मूलभूत सुविधाओं को लेकर झारखंड युवा मोर्चा और महिलाए सिर पर पानी का घड़ा एवं बैलगाड़ी पर सवार होकर पहुंचे नगर निगम कार्यालय, किया धरना प्रदर्शन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 22, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। नगर निगम क्षेत्र की बदहाल मूलभूत सुविधाओं को लेकर शुक्रवार को झारखंड युवा मोर्चा ने आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय के समक्ष जोरदार धरना प्रदर्शन किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, महिलाएं और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। धरना को लेकर प्रदर्शनकारियों में खासा आक्रोश देखने को मिला।
महिलाएं सिर पर पानी का घड़ा लेकर पहुंचीं, तो वहीं कई लोग बैलगाड़ी पर सवार होकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम प्रशासन एवं भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।धरना का नेतृत्व कर रहे झारखंड युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भुगलू सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन ने कहा कि आदित्यपुर नगर निगम बनने के बाद से अब तक जनता को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि हर चुनाव में विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही जनता की समस्याएं भुला दी जाती हैं।उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के लोग आज भी पेयजल संकट, गंदगी, टूटी सड़कों और जाम नालियों की समस्या से जूझ रहे हैं। यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा तथा मामले को रांची तक ले जाकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। धरना के दौरान स्थानीय लोगों ने भी नगर निगम प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई और क्षेत्र में पानी, सफाई, सड़क एवं नाली व्यवस्था में जल्द सुधार की मांग की। अंत में धरना पर बैठे लोग डिप्टी मेयर और मेयर से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौपा ड्यूटी मेंयर और मेयर ने आश्वासन दिया कि उनकी मांग को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।कार्यक्रम में झारखंड युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी, स्थानीय पार्षद और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *