
पंकज ठाकुर
बड़कागांव। बड़कागांव के नवपदस्थापित एसडीपीओ अमित आनंद ने बुधवार को कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद बड़कागांव पत्रकार संघ के सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर एसडीपीओ अमित आनंद ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि जनता के साथ बेहतर सामंजस्य स्थापित कर शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल कायम रखने की दिशा में विशेष पहल की जाएगी।स्वागत कार्यक्रम में बड़कागांव इंस्पेक्टर शहीद रजा, केरेडारी थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह, पत्रकार रंजीत साव, शिवनारायण साहु, शमशेर आलम एवं पृथ्वीराज गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
