• Wed. May 20th, 2026

अवैध कोयला कारोबार की शिकायत महिला नेत्री को पड़ी भारी

admin's avatar

Byadmin

May 20, 2026
crescent ad

 

केंदुआ। जिले के लोयाबाद थाना क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ आवाज उठाना एक महिला नेत्री को भारी पड़ गया।

आजसू नेत्री रजनी देवी द्वारा पुलिस को लिखित शिकायत देने के बाद कोयला माफियाओं ने हमला बोल दिया। कई राउंड फायरिंग की गई, आधा दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़ हुई और एक व्यक्ति को गोली लग गई। मामला लोयाबाद थाना क्षेत्र के बांसजोड़ा का है।

यहां चल रहे अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ आजसू नेत्री रजनी देवी ने पुलिस को गत दिनों लिखित शिकायत दी थी।

आरोप है कि इससे नाराज कोयला माफियाओं ने उनके समर्थकों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की और 6 से ज्यादा कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया। बीच-बचाव करने आए लोगों पर कई राउंड फायरिंग भी की गई। गोलीबारी में 60 वर्षीय किसन रवानी के पैर में गोली लगी है। घटना की सूचना पर कई थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है और कैम्प की हुई है।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *